फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab government stands with farmers: Parneet

पंजाब सरकार किसानों के साथ, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद देंगे : परनीत

Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Punjab government stands with farmers: Parneet
पटियाला। पटियाला से सांसद परनीत कौर ने दिल्ली में किसान संघर्ष के दौरान नाभा हलके गांव तुंगा के किसान धन्ना सिंह (65) की मौत पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सांसद ने वीडियो कॉल के जरिये मृतक किसान की पत्नी गुरदीप कौर साथ बात करते हुए कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही है। जबकि इन्हीं किसानों ने देश में हरित क्रांति लाकर देश का अनाज भंडार भरा। आज देश के किसान अपनी मांगों के लिए जीवन की परवाह न करते हुए कड़ाके की ठंड में ट्रालियों में रात बिताने को मजबूर हैं। बहुत सारे किसान इस संघर्ष में अपनी जान की आहुति दे चुके हैं। परनीत ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार शुरू से ही किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और संघर्ष के अंत तक किसानों का साथ देगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष में मरने वाले किसानों के परिवारों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed