फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Former CM Captain Amarinder Singh political attack on CM Charanjit Channi

कैप्टन का सियासी हमला: नामांकन से पहले बोले पूर्व सीएम-चन्नी को मीटू से बचाया फिर भी उसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा

Mon, 31 Jan 2022 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 05:21 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से पंजाब सरकार के मंत्रियों के नाजायज माइनिंग में शामिल होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी हाईकमान को जानकारी है।

विज्ञापन
Punjab Former CM Captain Amarinder Singh political attack on CM Charanjit Channi
पटियाला में अपना नामांकन भरते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में नामांकन दाखिल करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा सियासी हमला बोलते सीएम चरणजीत सिंह पर उनकी पीठ में छुरा घोंपने के आरोप लगाए। कैप्टन ने कहा कि जब पंजाब में उनकी सरकार थी, तो उन्होंने मीटू में फंसे चन्नी को बचाया। चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा उनके खिलाफ पिछले दो सालों से साजिश रच रहे थे। कैप्टन ने कहा कि चन्नी महत्वाकांक्षी है और यह सब उन्होंने सीएम की कुर्सी पाने के लिए किया। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं। चन्नी एक मंत्री बनने से अधिक योग्यता नहीं रखता, दूसरी तरफ सिद्धू अस्थिर और अत्याधिक महत्वाकांक्षी है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के हित में इन दोनों का सीएम बनना नहीं है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने एक बार फिर से पंजाब सरकार के मंत्रियों के नाजायज माइनिंग में शामिल होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी हाईकमान को जानकारी है। इस मौके पर कैप्टन ने कांग्रेस द्वारा सीएम उम्मीदवार के बारे में पार्टी वर्करों और लोगों से राय लेने के एलान को ड्रामाबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि विधायक लोगों के चुने नुमाइंदे होते हैं। आज तक तो सीएलपी मीटिंग में ही सीएम के बारे में फैसला होते आया है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, बावजूद इसके पहली बार इतनी दुविधा में देखा जा रहा है, जो अंतिम सूची चुनावों के इतने नजदीक आकर जारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू 100 फीसदी हारेगा, अमृतसर से लड़ने के चैलेंज को मानने से किया इनकार   

कैप्टन ने कहा कि अमृतसर पूर्वी सीट से इस बार सिद्धू 100 फीसदी हारेगा, क्योंकि अभी तक वह भाजपा के कारण यहां से भारी गिनती में हिंदू वोट हासिल करता रहा है। ऐसा इस बार नहीं हो सकेगा। कैप्टन ने अपने ऊपर लग रहे आरोप कि बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर पूर्वी से सिद्धू के खिलाफ उन्होंने उतारा है, को गलत बताया। इसके साथ सिद्धू द्वारा उनको अमृतसर से लड़ने के दिए जा रहे चैलेंज को मानने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह वहां से क्यों लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने बताया कि पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed