नया संकट: आधी रात से सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे पॉवरकाम के 35000 मुलाजिम, उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ेंगी
नए सैलरी स्केल लागू न होन से नाराज सभी इंजीनियर, अधिकारी व कर्मचारी पांच दिनों की सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। 24 दिसंबर से पंजाब भर में बिजली दफ्तरों के आगे रोष रैलियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पॉवरकाम और ट्रांसको के करीब 3500 मुलाजिमों और इंजीनियरिंग स्टाफ ने नए तनख्वाह स्केलों को लागू करने में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार आधी रात से पांच दिन की सामूहिक छुट्टी पर जाने का अल्टीमेटम दे दिया है। मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर सामूहिक छुट्टी के दिनों में वृद्धि की जाएगी।
हड़ताली मुलाजिम व इंजीनियरिंग स्टाफ ग्रिड, सरकारी थर्मल समेत दफ्तरों को छोड़ देंगे। अगर ऐसा हुआ तो राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ब्लैक आउट की समस्या भी आ सकती है। हालांकि पॉवरकाम के नवनियुक्त सीएमडी बलदेव सिंह सरां ने कहा कि मुलाजिमों से बात कर इस मसले को सुलझाया जाएगा।
बिजली खरीद भी होगी बंद
पीएसईबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह अटवाल ने कहा कि हड़ताल के चलते सरकारी थर्मलों रोपड़ व लहरां मुहब्बत की चल रही एक-एक यूनिट बंद हो जाएगी। बिजली उत्पादन तो प्रभावित होगा ही, साथ ही शार्ट टम खरीद समझौतों के तहत बिजली खरीद भी बंद पड़ जाएगी। इसके अलावा बिजली सप्लाई संबंधी किसी भी शिकायत का निपटारा भी नहीं हो सकेगा। मैनेजमेंट को तुरंत उनकी मांगें पूरी कर देनी चाहिए।
24 से बिजली दफ्तरों के आगे रोष रैलियां करेंगे
पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान इंजीनियर जतिंदर गर्ग, ज्वाइंट फोरम प्रधान कुलदीप खन्ना, ज्वाइंट फोरम के महासचिव कर्मचंद भारद्वाज ने बताया कि पावरकॉम मैनेजमेंट मुलाजिमों को नवंबर महीने की तनख्वाह संशोधित हुए स्केलों में देने के वादे से मुकर गई है। जिस कारण मुलाजिमों में रोष व्याप्त है। इसलिए विभिन्न मुलाजिम, इंजीनियर एसोसिएशनों ने फैसला लिया है कि अगर नए तनख्वाह स्केल लागू न किए, तो सभी इंजीनियर, अधिकारी व कर्मचारी 23 दिसंबर की आधी रात से पांच दिनों की सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। 24 दिसंबर से पंजाब भर में बिजली दफ्तरों के आगे रोष रैलियां की जाएंगी। मुलाजिम नेताओं ने साफ किया कि इस दौरान पावर सेक्टर में किसी भी तरह के संभावित ब्लैकआउट होने की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
मैं हेडऑफिस पहुंच रहा हूं। ज्वाइनिंग के बाद मुलाजिमों से बात कर इस मसले को सुलझाऊंगा। -बलदेव सिंह सरां, सीएमडी, पॉवरकाम