{"_id":"3642cfea8168849b0c01ff09df5cd1bf","slug":"powergrid-lock-farmer-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नहीं, किसानों ने लगाया पावरग्रिड को ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली नहीं, किसानों ने लगाया पावरग्रिड को ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से वादे के बावजूद किसानों को आठ घंटे के बजाय दिन में केवल पांच घंटे बिजली मिल रही है। इसके विरोध में शनिवार को जिले के करीब 10 गांवों के किसानों ने गांव लंग में पावर ग्रिड पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया। किसानों ने इस मौके पर ग्रिड का घेराव करके धरना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एक्सईएन और तहसीलदार ने किसानों को पूरे आठ घंटे बिजली देने का वादा करके उन्हें शांत किया।
सुबह 9 बजे ही गांव लंग समेत लचकानी, काठमठी, रोडेवाला, चलैलां, खलीफेवाला, कसियाना, दौनखुर्द और सोहना के किसान गांव लंग में इकट्ठा हो गए। सभी ने सरकार की ओर से वादे के बावजूद दिन में खेतीबाड़ी के लिए आठ घंटे के बजाय केवल पांच घंटे बिजली देने के विरोध में पावर ग्रिड पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के किसान नेता करनैल सिंह ने कहा कि किसान अपने वादे से मुकर गई है। किसानों को दिन में पांच घंटे ही मुश्किल से बिजली मिल पा रही है। जिससे पैडी सीजन में किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
किसान पहले ही कर्जों के बोझ तले दबे खुदकुशी करने को मजबूर हैं। महंगाई के बढ़ने के कारण खेती लागत बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को पूरे आठ घंटे बिजली मिलनी चाहिए। किसान नेता करनैल सिंह ने कहा कि पावरकॉम के अफसरों को आज कट नहीं लगाने दिया गया। इस मौके पर पहुंचकर पावरकॉम के अधिकारियों ने वादा किया कि भविष्य में किसानों को पूरे आठ घंटे ही बिजली मिलेगी। जिससे आश्वस्त होकर किसानों ने बाद दोपहर करीब तीन बजे धरना समाप्त कर दिया।