फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   powergrid, lock, farmer, angry

बिजली नहीं, किसानों ने लगाया पावरग्रिड को ताला

Sat, 21 Jun 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 21 Jun 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
powergrid, lock, farmer, angry
पंजाब सरकार की ओर से वादे के बावजूद किसानों को आठ घंटे के बजाय दिन में केवल पांच घंटे बिजली मिल रही है। इसके विरोध में शनिवार को जिले के करीब 10 गांवों के किसानों ने गांव लंग में पावर ग्रिड पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया। किसानों ने इस मौके पर ग्रिड का घेराव करके धरना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एक्सईएन और तहसीलदार ने किसानों को पूरे आठ घंटे बिजली देने का वादा करके उन्हें शांत किया।
विज्ञापन




सुबह 9 बजे ही गांव लंग समेत लचकानी, काठमठी, रोडेवाला, चलैलां, खलीफेवाला, कसियाना, दौनखुर्द और सोहना के किसान गांव लंग में इकट्ठा हो गए। सभी ने सरकार की ओर से वादे के बावजूद दिन में खेतीबाड़ी के लिए आठ घंटे के बजाय केवल पांच घंटे बिजली देने के विरोध में पावर ग्रिड पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के किसान नेता करनैल सिंह ने कहा कि किसान अपने वादे से मुकर गई है। किसानों को दिन में पांच घंटे ही मुश्किल से बिजली मिल पा रही है। जिससे पैडी सीजन में किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन



किसान पहले ही कर्जों के बोझ तले दबे खुदकुशी करने को मजबूर हैं। महंगाई के बढ़ने के कारण खेती लागत बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को पूरे आठ घंटे बिजली मिलनी चाहिए। किसान नेता करनैल सिंह ने कहा कि पावरकॉम के अफसरों को आज कट नहीं लगाने दिया गया। इस मौके पर पहुंचकर पावरकॉम के अधिकारियों ने वादा किया कि भविष्य में किसानों को पूरे आठ घंटे ही बिजली मिलेगी। जिससे आश्वस्त होकर किसानों ने बाद दोपहर करीब तीन बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed