{"_id":"66f33032b3bae406f503eb56","slug":"pollution-poison-start-due-to-burning-of-stubble-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5720-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में घुलने लगा प्रदूषण: पंजाब में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI खराब श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में घुलने लगा प्रदूषण: पंजाब में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI खराब श्रेणी में
Wed, 25 Sep 2024 03:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:03 AM IST
सार
पराली जलाने के मामले में जिला अमृतसर लगातार टाप पर बना है। मंगलवार को यहां पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 49 हो गए हैं। पंजाब में सेटेलाइट के जरिये 15 सितंबर से पराली जलाने के मामलों की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Stubble Burning
- फोटो : Istock
विस्तार
पंजाब सरकार के तमाम दावों के विपरीत पंजाब में पराली जलने से हवा में प्रदूषण रूपी जहर घुलने लगा है। मंगलवार को मंडी गोबिंगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 224 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।
वहीं लुधियाना का एक्यूआई 143 और पटियाला का 103 दर्ज किया गया। हालांकि अभी यह मध्यम श्रेणी में है, लेकिन डाॅक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में भी खास तौर से फेफड़ों, अस्थमा व दिल के रोगों से ग्रस्त मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। मंगलवार को भी पंजाब में पराली जलने का सिलसिला थमा नहीं। मंगलवार को 12 नए केस रिपोर्ट हुए, जिससे अब पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। नए रिपोर्ट हुए 12 केसों में से चार जिला अमृतसर, चार कपूरथला, 1 फिरोजपुर और 3 एसएएस नगर से सामने आया।

अमृतसर टाॅप पर
पराली जलाने के मामले में जिला अमृतसर लगातार टाप पर बना है। मंगलवार को यहां पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 49 हो गए हैं। पंजाब में सेटेलाइट के जरिये 15 सितंबर से पराली जलाने के मामलों की मानीटरिंग की जा रही है। इसके तहत पहले दिन 15 सितंबर को 11 केस सामने आए थे। हालांकि 16 सितंबर को पंजाब में कहीं भी पराली नहीं जलाई गई, लेकिन 17 को पांच मामले, 18 को दो मामले और 19 को कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ था। 20 सितंबर को 13 मामले, 21 को सबसे अधिक 21 मामले, 22 को 11 और 23 सितंबर को छह मामले रिपोर्ट हुए थे।
विज्ञापन