फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Performance, the Youth Congress Patiala, State Government, Patiala

पटियाला में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 15 Mar 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Performance, the Youth Congress Patiala, State Government, Patiala
- फोटो : Demo Pic
प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए 2016-17 के बजट के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को सन्नौरी अड्डा चौक में सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। मौके पर बादल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। यूथ कांग्रेसियों ने इसे ठंडा बजट करार दिया।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान संदीप मल्होत्रा, लोकसभा के महासचिव अनुज खोसला ने बादल सरकार की ओर पेश बजट को ठंडा करार दिया। बजट में पेश किए गए आर्थिक सुधारों के दावे सरासर झूठे व गलत हैं क्योंकि बादल सरकार के नौ साल के शासनकाल में पंजाब आर्थिक विकास की दर पक्ष से अन्य राज्यों से पिछड़ चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बजट में किसानों, दलितों, स्टूडेंट्स के लिए जो नई स्कीमें व प्रस्ताव पेश किए हैं वह किसी भी हालत में पूरे नहीं हो सकते हैं।

विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम समय रह गया है और इन नीतियों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है जो सीधे तौर पर पंजाब सरकार के झूठ व फरेब की नीति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेसी लीडर इस बजट का सिरे से विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed