{"_id":"6470d47d5b0f15f7190f9d74","slug":"monsoon-will-be-weak-this-time-in-punjab-rain-will-be-92-percent-less-than-normal-patiala-news-c-284-1-ptl1001-656-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में इस बार कमजोर रहेगा मानसून, सामान्य से कम होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में इस बार कमजोर रहेगा मानसून, सामान्य से कम होगी बारिश
Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
सार
जालंधर में 9.0, रोपड़ में 7.5, मोगा में 5.0, पटियाला में 1.4, अमृतसर में 5.6 एमएम की बारिश हुई। दिन के समय मौसम साफ रहा और कहीं बारिश नहीं पड़ी। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे ही रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में इस बार मानसून कमजोर रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बार मानसून के सीजन में जून से सितंबर तक सामान्य से कम बारिश होगी। मानसून पंजाब में जून महीने के आखिरी हफ्ते में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जून के महीने में भी सामान्य से कम ही बारिश रहने की संभावना है, जिससे पंजाब में पारा सामान्य या फिर इससे ज्यादा ही रहेगा। इससे साफ है कि जून में तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
पारे में तीन दिन लगातार कमी के बाद शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे ही बना है। सबसे अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान समराला का दर्ज किया गया। अमृतसर का 33.8, लुधियाना का 32.9, पटियाला का 34.8 डिग्री, बठिंडा का 31.6, जालंधर का 33.3 और रोपड़ का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 23.3 एमएम बारिश गुरदासपुर में रही।
विज्ञापन
जालंधर में हुई 9.0 एमएम बारिश
जालंधर में 9.0, रोपड़ में 7.5, मोगा में 5.0, पटियाला में 1.4, अमृतसर में 5.6 एमएम की बारिश हुई। दिन के समय मौसम साफ रहा और कहीं बारिश नहीं पड़ी। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे ही रहा। सबसे कम 19.3 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का रहा। उधर, मौसम विभाग ने 30 मई तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत तेज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कईं हिस्सों में बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इस दौरान पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन