{"_id":"56fff5c74f1c1bd672f001f8","slug":"jewellers-blockade-rajpura-queues-of-vehicles-performance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा ज्वेलर्स ने किया चक्का जाम, वाहनों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा ज्वेलर्स ने किया चक्का जाम, वाहनों की लगी कतारें
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा में वाहनों का चक्का जाम करते ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से बजट में ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने और इंस्पेक्टरी राज के विरोध में राजपुरा, अंबाला, पटियाला, समाना, डेराबस्सी, नाभा, फतेहगढ़ साहिब के ज्वेलर्स का अनिश्चितकालीन बंद शनिवार को 32वें दिन पहुंच गया। सभी शहरों की एसोसिएशन के सदस्यों ने हाथों में काले झंडे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग राजपुरा के मिडवे ढाबे के नजदीक रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों का चक्का जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
पटियाला के स्वर्णकार एसोसिएशन पटियाला के प्रधान सतपाल वर्मा ने बताया कि पूरे देश में चल रहे संघर्ष के बावजूद सरकार के कान आज तक नहीं खुले। इसके चलते सभी ज्वेलर्स एसोसिएशन ने संघर्ष को ओर तेज करते हुए यह कदम उठाया है। इस रोष प्रदर्शन में कांग्रेस के राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने भी ज्वेलर्स एसोसिशन को हर संभव मदद देने का एलान करते हुए रोष प्रदर्शन में भाग लिया। राजपुरा के एसडीएम विक्रमजीत सिंह शेरगिल के आश्वासन के आधे घंटे के बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी लेकिन रोष प्रदर्शन लगातार तीन घंटे तक चलता रहा।
ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ एसोसिएशन राजपुरा के प्रधान मनमोहन वर्मा, स्वर्णकार एसोसिएशन पटियाला के प्रधान सतपाल वर्मा, स्वर्णकार संघ पटियाला जिला अध्यक्ष भीम सेन, स्वर्णकार एसोसिएशन पंजाब के महासचिव सुरेंद्र आस्था, व्यापार मंडल राजपुरा के प्रधान नरेंद्र सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार व्यापारियों पर नए नए नियम लागू करने में लगी है। इससे ज्वेलर्स का कार्य लगभग ठप हो कर रह गया है।
विज्ञापन
सरकार ऐसे नियम बना रही है जिससे हजारों परिवार बेकार हो कर रह गए हैं। अगर सरकार ने ज्वेलर्स की मांगों को जल्द हल नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके लिए पूरे पंजाब के व्यापारी इकट्ठे होकर सभी ज्वेलर्स साथियों का सहयोग करेंगे। इस मौके पर गुरदास वर्मा, शाम लाल सहगल, अछरू वर्मा, प्रेम कपूर, महिंद्र सम्मी, बलविंदर कुमार, विनोद कुमार, सुभाष शम्मी, राज कुमार, गुलशन कुमार, कृष्ण कुमार, रजेश कुमार, संदीप कुमार, नरिंदर कुमार, हेमंत कुमार सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद थे।