फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Hindi teacher, Mrnwrt Sangrur, regular demand, Sangrur

संगरूर में हिंदी अध्यापक मरणव्रत पर, रेगुलर करने की मांग

Wed, 16 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला,संगरूर Updated Wed, 16 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
 Hindi teacher, Mrnwrt Sangrur, regular demand, Sangrur
संगरूर में मरणव्रत पर बैठे हिंदी अध्यापक। - फोटो : amarujala
सीएसएस हिंदी विभागीय अध्यापक यूनियन रेगुलर करने की मांग को लेकर मरणव्रत पर बैठ गए हैं। हालांकि इससे पहले इन अध्यापकों ने भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन उनकी सुनवाई न होने पर इन्होंने मरणव्रत शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुनाम रोड पर संघर्ष कर रहे इन अध्यापक का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शमिंदर सिंह फरीदकोट ने कहा कि यह हिंदी अध्यापक शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उन्हें रेगुलर करने के लिए सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन ग्यारह महीने बीतने के बाद भी सरकार ने उन्हें रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, जिससे इन अध्यापकों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता मरणव्रत पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने के लिए उनके पास कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि जब तक उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया जाता यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन नेता परमजीत कौर, प्रकाश चंद अबोहर, जतिंदर सिंह सुनाम, मनिंदर सिंह, दलजीत सिंह बठिंडा, वीरपाल कौर, राजिंदर कौर फतेहगढ़ साहिब, मोनिका, अंजू बठिंडा, चरणकमल सेखों मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed