{"_id":"688a39597a1bbf566e0a3334","slug":"heavy-rain-alert-in-punjab-from-august-3-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8982-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में तीन अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में तीन अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पंजाब के तापमान में वृद्धि लेकिन फिलहाल सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में तीन अगस्त से तीन दिनों के लिए कई जगह पर भारी बारिश पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। बुधवार को पंजाब में कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ी। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 35.1 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 23.5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। रोपड़ में 6.5 एमएम, एसबीएस नगर में 4.0, पठानकोट में 1.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, लुधियाना का 30.5 डिग्री, पटियाला का 31.7 डिग्री, पठानकोट का 30.8 डिग्री, बठिंडा का 29.5 डिग्री, गुरदासपुर का 31.5 डिग्री, फिरोजपुर का 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री, लुधियाना का 26.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 24.0 डिग्री, फरीदकोट का 25.5 डिग्री, फाजिल्का का 27.9 डिग्री, फिरोजपुर का 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।