फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Hawalati assaulted prisoner in Patiala Jail

Patiala: पटियाला जेल में हवालातियों ने कैदी से की मारपीट, शोर मचाने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 27 Aug 2022 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 04:33 PM IST
सार

जेल में निगरानी ड्यूटी कर रहे एक कैदी के साथ पांच हवालातियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। कैदी ने इन हवालातियों को शोर मचाने से रोका था।

विज्ञापन
Hawalati assaulted prisoner in Patiala Jail
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटियाला की सेंट्रल जेल में एक बार फिर से कैदियों और हवालातियों में भिड़ंत का मामला सामने आया है। जेल में निगरानी ड्यूटी कर रहे एक कैदी के साथ पांच हवालातियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। कैदी ने इन हवालातियों को शोर मचाने से रोका था। पीड़ित कैदी की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैदी हरजिंदर सिंह निवासी गांव नूरपुर सेठा जिला फिरोजपुर ने बयान दिया है कि रात के समय उसकी डरामा बैरक नंबर दो में बतौर निगरानी ड्यूटी लगी हुई थी। इस बीच उसने पाया कि हवालाती अमर कल्याण निवासी धीरू की माजरी पटियाला, हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी प्रताप नगर पटियाला, हवालाती नवाब शाह निवासी गांव हुसतामपुर निआवली जिला सामबाद यूपी हाल निवासी लक्कड़ मंडी पटियाला, हवालाती रूबी शर्मा निवासी संता बंता पटियाला और हवालाती हरविंदर सिंह निवासी धीरू की माजरी पटियाला अपनी बैरक में काफी शोर-शराबा कर रहे थे। साथ ही हवालातियों की ओर से दूसरे कैदियों को परेशान भी किया जा रहा था। 
विज्ञापन


निगरानी ड्यूटी कर रहे कैदी ने हवालातियों को रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसी बीच शोर सुनकर जेल मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव करते कैदी हरजिंदर सिंह को हवालातियों से बचाते हुए अलग किया। उपचार के बाद कैदी अब ठीक है। पीड़ित कैदी के बयान पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा व्यवहार करने वाले कैदी को दी जाती है निगरानी ड्यूटी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जो कैदी कई वर्षों से जेल में बंदी के दौरान अच्छा व्यवहार करते हैं और जेल स्टाफ का भरोसा जीत लेते हैं। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से निगरानी की ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक यह जेल के बंदियों के बारे में गुप्त सूचनाएं भी जेल प्रशासन को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed