फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   friend murdered with sharp weapons in Patiala

पटियाला : शराब पीते हुए मामूली विवाद... तेजधार हथियारों से दोस्त की हत्या, घर में पड़ा खून से लथपथ शव बरामद

Fri, 28 Jan 2022 01:54 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
friend murdered with sharp weapons in Patiala
पटियाला। थाना अर्बन एस्टेट के अधीन पड़ते हीरा बाग में शराब पीते वक्त हुए मामूली विवाद के बाद एक 28 साल के युवक का उसी के दोस्तों ने किरच व अन्य तेजधार हथियारों से वार कर कत्ल कर दिया। बुधवार को बाद दोपहर युवक का शव उसके घर से खून से लथपथ बरामद किया गया। पुलिस ने इस केस को एक दिन के अंदर ही हल करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने बताया कि साबर अली निवासी हीरा बाग ने पुलिस पास बयान दिया है कि वह दो दिन से किसी काम के संबंध में बाहर गया हुआ था। 26 जनवरी को वह बाद दोपहर करीब दो बजे जब हीरा बाग इलाके में गली नंबर दो स्थित अपने घर पहुंचा, तो देखा फर्श पर उसके 28 साल के भाई मनी खान की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि युवक मनी खान की गर्दन, छाती व पेट पर तेजधार हथियारों के साथ वार करके काफी गहरे जख्म किए गए थे। जब पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि 25 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपी कमलप्रीत सिंह निवासी गली नंबर पांच ऋषि कालोनी पटियाला, सतनाम सिंह और अक्षय दोनों निवासी गली नंबर दो हीरा बाग पटियाला कत्ल किए गए मनी खान के घर आए थे। पुलिस के मुताबिक चारों आपस में दोस्त थे और शराब पीने के लिए इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा गया और इसी बीच आरोपी कमलप्रीत सिंह, सतनाम सिंह व अक्षय ने किरच न अन्य तेजधार हथियारों से मनी खान पर कई वार करके उसका कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़ाई-झगड़े दौरान मनी खान ने भी अपना बचाव करते हुए आरोपियों पर वार किए। जिसके निशान उनके बाजूओं पर हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक मनी खान और आरोपी अक्षय व कमलप्रीत सिंह के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के कई केस दर्ज हैं। केस को हल करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनके खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed