फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News:Chance of rain for two days in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ेगा कोहरा, आज से दो दिन बारिश की संभावना, 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2023 12:22 AM IST
सार

धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं।

विज्ञापन
Punjab Weather News:Chance of rain for two days in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व गुरुवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। गुरुवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन पंजाब में कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि सारा दिन सूर्य देवता आंख मिचौनी खेलते रहे। दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी रही। सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 12.8, लुधियाना का 11.7, पटियाला का 13.2, बठिंडा का 14.0, फरीदकोट का भी 14.0, जालंधर का 11.4, मोगा का 13.4, रोपड़ का 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह- खाद व कीटनाशकों का न करें इस्तेमाल

मौसम विभाग ने बारिश के मौसम को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को खुले में कटी फसलों को न रखने, फसलों में खादों व कीटनाशकों का प्रयोग न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने व जलाशयों के नजदीक न जाने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध के चलते फिरोजपुर मंडल की 11 ट्रेनें रहेंगी रद्द

धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक धुंध के कारण ट्रेनें देरी से अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचने लगी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धुंध में ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी जाती है। रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे दूसरी जरूरी ट्रेनें प्रभावित न हो। इसीलिए नॉर्दन रेलवे ने 55 ट्रेनें दिसंबर 2023 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक रद्द करने की घोषणा की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed