{"_id":"42f57d0f2917dad877d3181719003f06","slug":"fight-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामलात जमीन के विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामलात जमीन के विवाद के चलते दो गुटों में चली गोली
अमर उजाला, राजपुरा।
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जमितगढ़ में शामलात जमीन के विवाद के चलते दो गुटों में तकरार के बाद गोली चलने से एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल राजपुरा में दाखिल करवाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव जमितगढ़ में रोड से सट्टी शामलात जमीन का विवाद काफी समय से दो गुटों में चल रहा था। बुधवार को उनमें से एक गुट के कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें लोड करके जमीन पर बनी हुई दीवार को गिरा दिया। दूसरे गुट के लोगों की ओर से विरोध करने और तकरार के बाद दोनों की ओर से तेजधार हथियारों का प्रयोग शुरू हो गया।
इतने में एक गुट के लोगों ने बंदूक से गोली बारी शुरू कर दी, जिससे दोनों गुटों के मदन लाल, हंस राज, सुरिंद्र सिंह, विक्की, हिम्मत सिंह, दर्शन सिंह, निर्मल सिंह और महिला सतविंद्र कौर घायल हो गए, जिन्हें गांव वासियों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना घन्नौर प्रभारी शिंदरपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। फिलहाल दोनों गुटों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक गोली चलाने वाला व्यक्ति बंदूक सहित भागने में कामयाब हो गया।