फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Female drug smuggler Guddi arrested, drugs recovered from many people

Patiala News: महिला नशा तस्कर गुड्डी गिरफ्तार, कई लोगों से नशा बरामद

Sun, 15 Jun 2025 07:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Female drug smuggler Guddi arrested, drugs recovered from many people
-पुलिस ने गांव मुरादपुर व गाजेवास में कासो ऑपरेशन के तहत घेराबंदी करके की तलाशी
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार के अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत रविवार को पटियाला पुलिस ने एसएसपी वरुण शर्मा के नेतृत्व में समाना के गांवों मुरादपुर और गाजेवास में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में मुरादपुर में पुराने नशा तस्करों के खिलाफ 17 मामले दर्ज किए गए हैं। आज उन्होंने खुद उन सभी घरों का निरीक्षण किया है, जहां पुराने तस्कर रहते थे। अब उन घरों को बंद कर दिया गया है। इस बीच पटियाला पुलिस ने गांव गाजेवास की महिला नशा तस्कर गुड्डी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की नशा तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने के लिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के तहत केस तैयार किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज की कासो कार्रवाई के दौरान करीब 6 लोगों से नशा बरामद किया गया है, जिनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। किसी भी तरह के गलत तत्वों व नशा तस्करों की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसपी (जांच) गुरबंस सिंह बैंस व डीएसपी समाना फतेह सिंह बराड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed