फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers, Tubewell connections, DC, floaty Snnaur, Patiala

पटियाला-देवीगढ़ रोड 40 करोड़ से कंकरीट से बनेगी

Sun, 15 May 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 15 May 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers, Tubewell connections, DC, floaty Snnaur, Patiala
पटियाला में विस हलका सन्नौर के किसानों को ट्यूबवेलों के कनेक्शन जारी करते डीसी रामवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब को हरियाणा के ऐतिहासिक शहर पहेवा-कुरुक्षेत्र के साथ जोड़ने वाली पटियाला-देवीगढ़ सड़क को 40 करोड़ की लागत से कंकरीट के साथ बनाया जाएगा। यह बात डीसी रामवीर सिंह ने पटियाला के बहावलपुर पैलेस में विधानसभा हलका सन्नौर के किसानों को 250 ट्यूबवेल कनेक्शनों के वितरण के समय आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। डीसी ने कहा कि देश व राज्य की तरक्की में किसानों का बड़ा योगदान है, इसलिए किसानों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि खेतीबाड़ी पूरी तरह से पानी पर निर्भर है इसलिए सरकार की ओर से किसानों को सिंचाई के लिए पूरा नहरी पानी मुहैया कराने के साथ-साथ ट्यूबवेलों के नए कनेक्शन भी जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी बरसाती नदियों, नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि बरसातों के मौसम में किसी किस्म की समस्या न हो। उन्होंने किसानों को अपील की कि अपने-अपने इलाके में नदियों व नालों की सफाई और अन्य चल रहे विकास कामों की खुद भी निगरानी करें। 
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जल्द ही किसानों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की जा रही है और एक वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया जाएगा, जहां कोई भी किसान नदियों की सफाई और गांवों में सड़कों व चल रहे अन्य विकास कार्यों संबंधी शिकायत, सुझाव व फीडबैक दे सकेगा। इस मौके पर एसएस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन तेजिंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि पटियाला-देवीगढ़ सड़क के कंकरीट की बनने से लोगों को काफी लाभ होगा, क्योंकि यह इलाका पानी की मार वाला होने के कारण यह सड़क हर साल टूट जाती थी। सन्नौर हलके की लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से 24 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही इलाके के सभी गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 25 करोड़ की राशि अलग से जारी की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed