फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers, tube wells, power, problem, affecting sowing, Patiala

किसानों के ट्यूबवेलों को नहीं मिल रही पूरी बिजली

Wed, 04 May 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 04 May 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers, tube wells, power, problem, affecting sowing, Patiala
क‌िसान - फोटो : डेमो फोटो
गर्मी में प्रदेश में किसानों के ट्यूबवेलों को एक दिन छोड़कर अगले दिन केवल पांच घंटे की बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे सब्जियों, पशुओं के हरे चारे, सूरजमुखी और नरमे की बिजाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मसले को लेकर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू की अगुवाई में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पावरकॉम के मेंबर डिस्ट्रिब्यूशन को उनके दफ्तर में मिला। 
विज्ञापन


खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के माहिरों की सिफारिशों के मुताबिक धान की पनीरी बीजने के लिए ट्यूबवेलों को बिजली सप्लाई रोजाना मिलना जरूरी है। किसानों ने मांग की कि ट्यूबवेलों की सप्लाई रोजाना की जाए और यह कम से कम छह घंटे हो। पावरकॉम के मेंबर (डी) ने किसानों के शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि खेतीबाड़ी ट्यूबवेलों को रोजाना छह घंटे बिजली सप्लाई देना अगले दो-तीन दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। इससे किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल में हरदेव सिंह गिल, गुरमेल सिंह बौसर, गुरदियाल सिंह विर्क और हरविंदर सिंह बलवेड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed