फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Encompass, non teaching staff Patiala, Patiala encompass, Patiala

पटियाला में कालेजों के नान टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना

Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Encompass, non teaching staff Patiala, Patiala encompass, Patiala
पटियाला के मिनी सचिवालय के बाहर मांगों के लिए धरना देते कालेजों के नान टीचिंग मुलाजिम। - फोटो : amarujala
प्राइवेट कालेज नान टीचिंग यूनियन (एडेड और अनएडेड) के आह्वान पर बुधवार को मिनी सचिवालय के आगे पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के सरकारी सहायता प्राप्त प्राइवेट कालेजों के नान टीचिंग इंप्लाइज ने कामकाज छोड़कर जोरदार धरना दिया। इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने भर्ती पर लगी रोक हटाने, वादे के मुताबिक संशोधित ग्रेड पे देने समेत कई अन्य मांगें उठाईं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों को तुरंत माना न गया, तो अप्रैल के पहले हफ्ते में राज्यस्तरीय रैली की जाएगी और आने वाली यूनिवर्सिटी परीक्षाओं का बायकाट किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
विज्ञापन


नान टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के पंजाबी यूनिवर्सिटी विंग के उपप्रधान अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव ने 11 मार्च को प्राइवेट कालेज नान टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के नुमाइंदों के साथ वादा किया था कि उनकी तीन प्रमुख मांगों को मानते हुए पंजाब सरकार दो हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी करेगी। सरकार की ओर से भर्ती पर लगी रोक हटाने के लिए जो एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, वह भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के प्राइवेट कालेजों में नान टीचिंग की 924 पोस्टें खाली हैं, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से अगले तीन साल में 342 पद भरने का ही नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इसमें भी केवल कुछ श्रेणियों की भर्ती पर ही रोक हटाई गई है। दर्जा चार, लाइब्रेरी स्टाफ की भर्ती आदि पर रोक अब भी जारी है इसलिए नान टीचिंग इंप्लाइज में ज्यादा रोष है।


इस मौके  पर एडीसी मोहिंदरपाल को यूनियन की मांगों संबंधी एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन के जरिये नई ग्रेड पे लागू करने, बढ़ी दर से हाउस रेंट लागू करने, 4, 9, 14 स्टेप अप इंक्रीमेंट लागू करने, पेंशन व ग्रेच्युटी लागू करने, सीसीए और रूरल भत्ता लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed