फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Eight and a half lakhs cheated on the pretext of releasing the youth in America jail

अमेरिका जेल में बंद युवक को रिहा कराने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे

Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakhs cheated on the pretext of releasing the youth in America jail
अमेरिका जेल में बंद युवक को रिहा कराने का झांसा देकर हरियाणा के दो समेत चार लोगों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना घग्गा पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मिठू राम निवासी गांव कलवानू ने पुलिस पास शिकायत की थी कि साल 2018 में उसका लड़का अमेरिका गया था, जहां वह गैरकानूनी ढंग से प्रवेश करते समय पकड़ा गया और जेल में बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने अपने लड़के को जेल से रिहा कराने के लिए आरोपी बिक्रमजीत सिंह निवासी डरौली के साथ बात की। इसके बाद बिक्रमजीत सिंह समेत अमरीक सिंह निवासी कैथल हरियाणा, विक्रमजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा और कपिल देव शर्मा निवासी जालंधर ने शिकायतकर्ता से उसके लड़के को अमेरिका में जेल से रिहा कराने का झांसा देकर आठ लाख 70 हजार रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने उसके लड़के को जेल से बाहर नहीं निकलवाया और न ही पैसे वापस किए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed