{"_id":"eae1ab7013de17d0e6429fd935010c58","slug":"deputy-cm-target-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में विरोधियों को टिकट दिलाने की होड़ : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में विरोधियों को टिकट दिलाने की होड़ : सुखबीर
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटियाला/राजपुरा
Updated Thu, 20 Mar 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता खुद को बलि का बकरा बना महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी पूरी कोशिश है कि वह पार्टी में अपने विरोधियों को भी टिकट दिलाकर अपने क्लब में शामिल करा लें।
सुखबीर पटियाला से शिअद उम्मीदवार दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के समर्थन में घन्नौर हलके में आयोजित रैली संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा और मनीश तिवारी जैसे सीनियर कांग्रेसी लोस चुनाव लड़ने से भागने में नाकाम रहने के बाद अब पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अमृतसर से उम्मीदवार बनवा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले रैली को संबोधित करते सुखबीर बादल ने दावा किया कि चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन की जीत होगी। चुनावों में जीत होते ही पंजाब में विकास को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
ढिल्लों ने इस मौके पर परनीत कौर की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि पटियाला की मौजूदा सांसद केंद्र से हलके के विकास के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं ला सकी। लेकिन अगर वह जीतेंगे, तो पटियाला का पूरा विकास किया जाएगा। इस मौके पर घन्नौर हलके की विधायक हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा, पूर्व मंत्री अजायब सिंह भी मौजूद रहे।
राजपुरा में तीन दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी अकाली दल में शामिल
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की घन्नौर में रैली के दौरान राजपुरा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन महिन्द्र पप्पू, पीपीसीसी सदस्य विनय निरंकारी, बीबी बलविंदर कौर चीमा सहित दर्जनों सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। सुखबीर बादल ने उन्हें सिरोपा डाल कर पार्टी में शामिल किया और पार्टी में बनता मान सम्मान देने का भी भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर हरीश मल्होत्रा, रमेश सडाना, किशन मेहता, सुरिन्द्र बिल्ला, जवाला सिंह, सुरिन्द्र कौर, नरेन्द्र निंदा, उजागर महिमा, स्वर्ण सिंह पबरी, लाल सिंह, मंगल सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह ने दीपइंद्र सिंह को चुनावों में भारी बहुमत से जिताने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला अकालीदल प्रधान फौजइंद्र सिंह मुखमैलपुर, जसमेर सिंह लाछडू, सुरजीत सिंह गढ़ी, कर्मजीत सिंह चौधरी, साधू सिंह, कमलदीप सिंह, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह और नरेश शर्मा सहित कई बडे़ अकाली नेता मौजूद थे।