फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy CM, black flag Ropar, education volunteers, police, Ropar

डिप्टी सीएम को काली झंडिया दिखाने पर शिक्षा वालंटियरों पर पुलिस का कहर

Sun, 03 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 03 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM, black flag Ropar, education volunteers, police, Ropar
रोपड़ में उपमुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाने पर शिक्षा वालंटियरों को घसीटते हुए पंडाल से बाहर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव कानपुरखुही में ब्रह्मसागर भूरी वाले मार्ग का नींव पत्थर रखने के लिए आयोजित समागम में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को फारग (नौकरी से निकालीं) शिक्षा वालंटियरों ने काली झंडियां दिखाकर नारेबाजी की। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने महिला पुलिस मुलाजिमों की मदद से प्रदर्शन कर रहीं महिला वालंटियर को घसीटते हुए पंडाल से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


गांव कानपुरखुही में रविवार को ब्रह्मसागर भूरी वाले मार्ग का नींव पत्थर रखने के लिए समागम आयोजित किया गया था। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने भाषण देना शुरू किया। इसकी फारिग शिक्षा वालंटियरों ने काली झंडियां दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन करने वाली महिला वालंटियरों को तुरंत काबू किया। इन्हें घसीटते हुए पंडाल से बाहर ले जाया गया। इसके बाद भी फारिग शिक्षा वालंटियर नारेबाजी करती रहीं।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने इन महिलाओं का मुंह तक बंद करने की कोशिश की और घसीटते हुए  पुलिस वैन में ले गई। इसी बीच पर अकाली वकर्रो ने भी सरकार के पक्ष में नारेबाजी कर समारोह को चालू रखा और सुखबीर बादल ने भी अपना भाषण जारी रखा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी रोपड़ की अनाज मंडी में शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के समारोह में भी फारिग शिक्षा कर्मियों ने अचानक पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारिग शिक्षा वालंटियर अपनी मांग को लेकर जिले के मिनी सचिवालय के बाहर एक महीने से भी ज्यादा का समय से धरने पर बैठी हैं। उधर शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है पर इस तरह से किसी समारोह में प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। साइड में खड़े होकर शांति से अपनी बात बतानी चाहिए या प्रदर्शन करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed