फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demonstration against the government, Mulajimon demonstrated, protesting, Patiala

काम छोड़कर सरकार के खिलाफ मुलाजिमों ने निकाला गुस्सा

Fri, 04 Nov 2016 03:19 PM IST
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
 Demonstration against the government, Mulajimon demonstrated, protesting, Patiala
पटियाला में मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, दर्जा चार कर्मचारियों, ड्राफ्ट्समैनों ने काम का बायकाट करके पंजाब सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके पर रुकी तनख्वाहें रिलीज करने, महंगाई भत्ते का बकाया देने समेत और कई जायज मांगें उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन, पंजाब ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन और दि क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने अपने-अपने विभागों में हाजरी लगाकर सिंचाई विभाग के भाखड़ा मेन लाइन के ग्राउंड में इकट्ठा होकर सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, नछतर सिंह, खुरविंदर कपिला, बचितर सिंह, जगमोहन सिंह, दीप चंद हंस आदि ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबी सूबे की 50वीं वर्षगांठ पर तो करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन मुलाजिमों को सैलरियां तक नसीब नहीं हो रही है। कच्चे मुलाजिमों को तो तीन-तीन महीनों से तनख्वाहें नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खजानों पर पाबंदी लगाकर मुलाजिमों, सेवानिवृत्त मुलाजिमों की अदायगियां नहीं की जा रही हैं। पिछले 23 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया जो अब जनवरी से 33 महीने का हो गया है, की अदायगी नहीं की गई है। क्लेरिकल, ड्राइंग केडर और क्लास फोर्थ की कैटेगरी की मांगों की तरफ और पेंशनरों की तरफ सरकार लगातार टाल-मटोल कर रही है। पंजाब पांचवें वेतन आयोग की कमियों को अब तक दूर नहीं किया गया है और घोषित छठे वेतन आयोग को काम नहीं दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed