{"_id":"60e07f858ebc3ec2061da206","slug":"demand-of-electricity-lessen-after-rain-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: पंजाब में हल्की बारिश और पाबंदियों से घटी बिजली की डिमांड, रोपड़ की बंद यूनिट चालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: पंजाब में हल्की बारिश और पाबंदियों से घटी बिजली की डिमांड, रोपड़ की बंद यूनिट चालू
Sat, 03 Jul 2021 08:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:47 PM IST
सार
शनिवार को सारे सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कॉरपोरेशनों के दफ्तर बंद थे। ऊपर से इंडस्ट्री पर पाबंदियां लगाई हुई हैं। इससे भी मांग में कमी आई।
विज्ञापन
अबोहर में बरसात के बाद गर्मी से मिली राहत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण भीषण बिजली संकट झेल रहे पंजाब के लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। पंजाब में शनिवार को बिजली की मांग में कमी दर्ज की गई। कई जगह हल्की बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव और पावरकॉम की ओर से लगाई तमाम पाबंदियों के चलते बिजली की मांग कम रही। वहीं रोपड़ का बंद पड़ा 210 मेगावाट का यूनिट भी चालू हो गया। जिसके चलते पावरकॉम को बिजली की मांग को पूरा करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
विज्ञापन
पंजाब में 29 जून से बिजली की डिमांड में बड़ा इजाफा दर्ज किया जा रहा था। भीषण गर्मी और पैडी सीजन के कारण पंजाब में बिजली की मांग पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 14500 मेगावाट पर पहुंच गई थी, लेकिन पावरकॉम के पास केवल 13700 मेगावाट बिजली की उपलब्धता थी। इसके कारण घरेलू उपभोक्ताओं को लंबे-लंबे कटों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को भी वादे के मुताबिक दिन में आठ घंटे के बजाय मुश्किल से दो-तीन घंटे ही बिजली मिल रही है, लेकिन शनिवार को राहत की खबर रही।
विज्ञापन
पंजाब में शनिवार को बिजली की मांग 13042 मेगावाट दर्ज की गई। साथ ही पावरकॉम के रोपड़ थर्मल प्लांट का 210 मेगावाट का जो यूनिट शुक्रवार दोपहर को तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया था, वह भी चालू हो गया। जिस कारण पावरकॉम को 13042 मेगावाट की मांग को पूरा करने में दिक्कतें नहीं आईं। वैसे भी शनिवार को सारे सरकारी दफ्तर, बोर्डों व कॉरपोरेशनों के दफ्तर बंद थे। ऊपर से इंडस्ट्री पर पाबंदियां लगाई हुई हैं। इससे भी मांग में कमी आई।
विज्ञापन
बिजली कटों से जल्द मिलेगी राहत-सीएमडी
पावरकॉम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद ने दावा किया कि पंजाब के लोगों को बिजली के कटों से जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बिजली की सप्लाई की तुलना में मांग काफी ज्यादा बढ़ने से रोपड़ थर्मल प्लांट के यूनिट में तकनीकी खराबी आई थी। लेकिन अब इस यूनिट को चालू कर दिया है। औद्योगिक वीकली ऑफ और दफ्तरों में एसी बंद करने से पंजाब में बिजली की मांग कम हुई है। जिस कारण पावरकॉम को इस मांग को पूरा करने में दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई कट नहीं लगाया और किसानों को भी पूरे आठ घंटे सप्लाई दी गई। औद्योगिक वीकली ऑफ के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर अगला फैसला सात जुलाई को लिया जाएगा।
अबोहर में बरसात से किसानों के चेहरे खिले
अबोहर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के बाद शनिवार को हलका बल्लूआना के कुछ गांवों में हल्की बरसात हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और फसलों में एक सिंचाई पानी का फायदा होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए। शनिवार को गांव कंधवाला अमरकोट, अमरपुरा, धर्मपुरा, ढींगावाली, गोबिंदगढ़, ताजा पटी, रूहेडियांवाली आदि गांवों में बाद दोपहर हल्की से दरमियानी बरसात हुई। जबकि गांव बीला पटी में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि इससे फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। लेकिन भयंकर गर्मी से अगले कुछ दिनों के लिए लोगों को राहत मिलेगी। किसानों का कहना है कि राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में हमेशा ही नहरी पानी की कमी रहती है। जिससे वहां की फसलें और बाग बरसात के पानी पर ही निर्भर होते हैं। किसानों ने बताया कि बरसात न आने से एक ओर नरमा कपास की फसल सूख रही थी, वहीं किन्नू के बागों में भी फलों की ड्रोपिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन इस बरसात से किसानों को भारी राहत मिली है।