फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DAV Public School, student, honored, Patiala

डीएवी पब्लिक स्कूल के होनहार सम्मानित

Mon, 06 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 06 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School, student, honored, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डांस पेश करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक परनीत कौर ने स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। साथ ही इस कार्यक्रम को विश्व पर्यावरण दिवस को समर्पित करते हुए आए सभी लोगों को वातावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीबीएसई 12वीं के नतीजों में 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 25 स्टूडेंट्स और 40 अन्य स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। साथ ही सीबीएसई दसवीं के नतीजों में 10 सीजीपीए पाने वाले 42 स्टूडेंट्स और 100 अन्य होनहार स्टूडेंट्स को एकेडमिक में शानदार परफार्मेंस देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने साल 2015-16 में स्कूल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की उपलब्धियों संबंधी रिपोर्ट पेश की। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्कूल की डांसिंग स्टार छात्रा आस्था वर्मा की परफार्मेंस रही। परनीत कौर ने अपने संबोधन में सभी सम्मान पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed