फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Unclaimed sacrificed young bulls

लावारिस सांड़ों की बलि चढ़ा युवक

Thu, 25 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप मार्केट के पास बुधवार रात आपस में लड़ते हुए दो सांड़ों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर रोड स्थित आलमगढ़ बाईपास के पास डिस्पोजल गिलास बनाने वाली फैक्ट्री में कार्यरत भरत (22) पुत्र राम चंद्र बीती रात करीब 10 बजे अपने दो साथियाें को अबोहर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आ रहा था। जब वह महाराणा प्रताप मार्केट के पास चौक पर पहुंचा तो दो सांडों ने लड़ते हुए उसकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे भरत व उसके दोनों साथी सड़क पर गिर गए। सांड़ों ने भरत के पेट में सींग घोंप दिया। उसके दोस्तों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही भरत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed