{"_id":"750b63cb4ad79cfd470803f5b9fe68fd","slug":"two-killed-in-road-accidents-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक नौजवानों समेत दो की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति जख्मी है। पुलिस ने आरोपी कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पहले मामले में बलजीत सिंह निवासी सोहाग हेड़ी थाना मुल्लेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब ने त्रिपड़ी थाना पुलिस को बयान दिया है कि वह बाइक पर अपने बहनोई हरकेवल सिंह के साथ पटियाला से लचकानी जा रहे थे। भादसों रोड पर एचपी पंप के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
अमर अस्पताल में इलाज दौरान हरकेवल सिंह की मौत हो गई। बलजीत सिंह के मुताबिक उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक कर्म सिंह निवासी रोहटी मोड़ थाना बख्शीवाला जिला पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सुखदेव सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने जुल्कां थाना पुलिस को बयान दिया है कि वह व उसका भांजा दविंदर सिंह अपनी-अपनी बाइक पर देवीगढ़ से पहेवा जा रहे थे।
गांव योधपुर के पास आल्टो कार चालक अमित कुमार निवासी राघोमाजरा पटियाला ने भांजे की बाइक में दविंदर सिंह टक्कर मार दी। दविंदर सिंह की उपचार दौरान राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।