{"_id":"5808f2214f1c1b672c705156","slug":"two-group-fight-three-injured-crime-news-samana-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाना अस्पताल के बाहर चली किरपाणें, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समाना अस्पताल के बाहर चली किरपाणें, तीन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना में सिविल अस्पताल के बाहर बुधवार रात दो गुटों में किरपाणें चलीं और जोरदार लड़ाई हुई।
इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक सिटी समाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जांच अधिकारी सिटी समाना के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पटियाला-समाना रोड पर पड़ते गांव फतेहपुर के रहने वाले जोधा सिंह के लड़के ने गांव के ही रहने वाले कुलविंदर सिंह के घर के बाहर भलवान नाम के स्टूडेंट ग्रुप का पोस्टर लगा दिया। इसे कुलविंदर सिंह ने फाड़ दिया। इस बात को लेकर गुस्साए जोधा सिंह व उसका भाई जज सिंह दोनों ही कुलविंदर सिंह से भिड़ गए। बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों पार्टियों में काफी झगड़ा हुआ।
इस दौरान तीनों को चोटें लगीं। वे दाखिल होने के लिए समाना के सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर भी दोनों गुटों में फिर से झगड़ा हो गया और इस दौरान किरपाणें भी चलीं। जिससे जोधा सिंह, उसका भाई जज सिंह और कुलविंदर सिंह काफी घायल हो गए। इससे अस्पताल के बाहर हंगामा हो गया। रात करीब नौ बजे हुई इस लड़ाई झगड़े की सूचना जैसे ही सिटी समाना पुलिस के पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करने की कोशिश की। कुलविंदर सिंह को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि जोधा सिंह व उसका भाई जज सिंह समाना अस्पताल में दाखिल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान ले रही थी।