फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The veteran lives swallow poisonous object

बुजुर्ग ने जहरीली वस्तु निगल कर जान दी

Mon, 18 May 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 18 May 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते गांव कोकरी कलां निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक परेशानी के चलते रविवार की शाम जहरीली वस्तु निगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर पंचायत के छह पूर्व मेंबरों समेत 13 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर देसराज ने बताया कि लगभग 85 वर्षीय गांव कोकरी कलां निवासी खेम सिंह के बेटे जगतार सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसके पिता ने लगभग आठ वर्ष पहले गांव में ही एक कनाल 8 मरलें जमीन घर बनाने के लिए खरीदी थीं।
विज्ञापन


पड़ोसियों समेत तत्कालीन मेंबर पंचायत ने इस जमीन के पंचायती होने संबधी उस पर झूठी शिकायतें दे दी गई थीं। यह मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन थे। इसी के चलते बुजुर्ग खेम सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उसकी दस कनाल खेतीबाड़ी लायक जमीन थीं।

गत 15 मई को राजस्व विभाग की ओर से उसकी इस दस कनाल जमीन को भी दो जगह में बांट दिया था और उन्हें यहां से गुजरने का रास्ता भी नहीं दिया गया था। इससे पिता खेम सिंह परेशान रहते थे।


पुलिस ने मामले जांच करने के बाद मृतक के बेटे जगतार सिंह के बयानों के आधार पर गांव निवासी जसप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह, जगदीप सिंह, आलमजीत सिंह, दविंदर सिंह, गुरमंदर सिंह, जसवंत सिंह, ब्लाक समिति मेंबर जगमोहन सिंह, पूर्व पंचायत मेंबर जगतार सिंह, रंजीत सिंह, हरजीत कौर, उजागर सिंह, कुलवंत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed