{"_id":"57ee2f334f1c1bc01c574da6","slug":"smack-recovered-nine-million-kg-smack-recovered-half-of-the-price-accused-arrested-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार, जाने कहां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार, जाने कहां
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Arrested
- फोटो : डेमो फोटो
एक सप्ताह पहले जमानत पर आए नशे के एक सौदागर को सुनाम पुलिस ने स्मैक की संगरूर जिले में अब तक की सबसे बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से डेढ़ किलो स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जाती है।
इस खेप को बाहरी जिलों में सप्लाई करना था। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के सात मुकदमे, शराब तस्करी के एक मामले समेत तीन अन्य आपराधिक धाराओं के मामले दर्ज हैं।
वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि सिटी एसएचओ राहुल कौशल तथा एएसआई जसविंदर सिंह, पुलिस टीम के साथ रामगढ़ जवंदे रोड पर गश्त पर थे। छोटी नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इस दौरान डेढ़ किलो स्मैक बरामद करके कार चालक राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने कहा कि दो माह से नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गोपनीय तरीके से अभियान चलाया जा रहा था।