फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Smack recovered nine million kg smack recovered half of the price, accused arrested, Sunam, Sangrur

स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार, जाने कहां

Fri, 30 Sep 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 30 Sep 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Smack recovered nine million kg smack recovered half of the price, accused arrested, Sunam, Sangrur
Arrested - फोटो : डेमो फोटो
एक सप्ताह पहले जमानत पर आए नशे के एक सौदागर को सुनाम पुलिस ने स्मैक की संगरूर जिले में अब तक की सबसे बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से डेढ़ किलो स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन


इस खेप को बाहरी जिलों में सप्लाई करना था। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के सात मुकदमे, शराब तस्करी के एक मामले समेत तीन अन्य आपराधिक धाराओं के मामले दर्ज हैं।   
विज्ञापन


वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि सिटी एसएचओ राहुल कौशल तथा एएसआई जसविंदर सिंह, पुलिस टीम के साथ रामगढ़ जवंदे रोड पर गश्त पर थे। छोटी नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डेढ़ किलो स्मैक बरामद करके कार चालक राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने कहा कि दो माह से नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गोपनीय तरीके से अभियान चलाया जा रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed