{"_id":"685da96c5fb82f9ead948e01acb326ab","slug":"punjab-crime-fatehgarh-sahib-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर फौजी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर फौजी ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहिंद रेलवे स्टेशन समीप एक फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया
है।
इसमें मृतक फौजी ने अपने ही फौज के छह अधिकारियों पर तंग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी (35) निवासी गांव महला जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। रेलवे पुलिस प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि मृतक फौजी प्रदीप कुमार पटियाला में बतौर लैस नायक तैनात था।
इससे पहले विभाग की ओर से उसकी ड्यूटी मेस में लगा देने से वह परेशान था। सुसाइड नोट में मृतक ने अपने विभाग के एलपी विनोद कुमार, डीएफआर सन्नी गुलेरी, एसडीएम जैराम, एसओडब्ल्यू संजीव कुमार, आरआईएस कुलदीप चंद, जैसीओ सुनील कुमार पर तंग परेशान करने के अरोप लगाए हैं। मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर रेलवे पुलिस ने उक्त व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।