फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   One's neck, fire, farmer, cases, Sangrur

नाड़ को आग लगाने वाले चार किसानों पर मामला दर्ज

Wed, 27 Apr 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 27 Apr 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
One's neck, fire, farmer, cases, Sangrur
आग - फोटो : डेमो फोटो
जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाकर खेतों में फसल की कटाई के बाद बचे नाड़ को आग लगाने वाले क्षेत्र के चार किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खेतीबाड़ी अधिकारी जसविंदर सिंह ग्रेवाल और खेतीबाड़ी विकास अधिकारी सहाब अहमद की शिकायत पर थाना सदर सुनाम की पुलिस ने गांव सीबिया के किसान गोरा सिंह और इसी गांव के किसान गुरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक गोरा सिंह ने अपने खेत में पांच एकड़ में खड़े नाड़ को आग लगाई, जबकि किसान गुरपाल सिंह ने दस एकड़ में नाड़ को जलाकर प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन किया। इसी तरह धूरी के गांव भदलवड़ के किसान सतवंत सिंह और गांव धुरा के किसान हीरा सिंह की ओर से नाड़ को आग लगाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन ने किसानों को कटाई के बाद खेतों में बचे नाड़ को आग नहीं लगाने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन किसान नाड़ को आग लगाकर जहां अपना नुकसान कर रहे हैं वहीं वातावरण को दूषित कर रहे हैं क्योंकि नाड़ को आग लगाने से जमीन के मित्र कीड़े समाप्त हो जाते हैं जिससे जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह नाड़ को आग नहीं लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed