{"_id":"686e7d03360c42859d05680b","slug":"mohali-ssp-gunman-missing-blood-stains-found-in-car-returning-to-patiala-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का कांस्टेबल लापता: कार में खून के निशान, पत्नी से हुई थी आखिरी बात, एसएसपी का गनमैन है सतिंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का कांस्टेबल लापता: कार में खून के निशान, पत्नी से हुई थी आखिरी बात, एसएसपी का गनमैन है सतिंदर
Wed, 09 Jul 2025 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:00 PM IST
सार
पंजाब पुलिस का कांस्टेबल मंगलवार रात लापता हो गया। वह मोहाली से ड्यूटी के बाद पटियाला अपने घर लौट रहा था। कांस्टेबल सतिंदर सिंह मोहाली एसएसपी का गनमैन है। उसकी कार में खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
कांस्टेबल सतिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस का कांस्टेबल संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल सतिंदर सिंह (33) मंगलवार रात को मोहाली में अपनी ड्यूटी खत्म करके पटियाला के समाना स्थित अपने घर वापस लौट रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस को गांव भानरा के नजदीक कांस्टेबल सतिंदर सिंह की कार मिली है। कार की सीट पर खून के निशान मिले हैं। साथ ही गाड़ी की नंबर प्लेट नीचे गिरी थी। सतिंदर सिंह का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। फोन भी गाड़ी में नहीं मिला है।
विज्ञापन
सतिंदर सिंह मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग का गनमैन है। इसके चलते पीड़ित परिवार काफी परेशान है। अभी तक पसियाना थाना पुलिस को कांस्टेबल सतिंदर सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने सतिंदर सिंह के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मामले में फॉरेंसिक माहिरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार सतिंदर सिंह कुछ समय के लिए मोहाली में ड्यूटी पर था। वह एक-दो दिनों के बाद समाना में अपने घर आता-जाता रहता था। मंगलवार रात कांस्टेबल ने अपनी पत्नी के साथ करीब 9 बजे फोन पर बात की थी। उसने पत्नी को बताया था कि वह घर आ रहा है और जल्द पहुंच जाएगा। जब वह करीब दो घंटे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिवार से सतिंदर सिंह का कोई संपर्क नहीं हो सका। इससे परिवार काफी चिंता में है और परेशान है। परिवार के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सतिंदर सिंह साल 2016 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन