फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Killing of the youth, killing a complaint against the father-son, not arrest, Patiala

युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Fri, 06 Jan 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 06 Jan 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
Killing of the youth,  killing a complaint against the father-son, not arrest, Patiala
murder - फोटो : डेमो फोटो
सदर नाभा थाने के अधीन पड़ते गांव बौडा कलां में एक मामूली विवाद पर बाप-बेटे ने 22 साल के एक युवक की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन


 इस मामले के जांच अधिकारी सदर नाभा थाने के एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि बौडा कलां का 22 वर्षीय युवक भरपूर सिंह गांव के बस अड्डे पर कुल्चों की रेहडी लगाता था। हर रोज शाम को घर आकर वह रेहड़ी घर के बाहर गली में ही खड़ा कर देता था। जिस पर पड़ोसी मेघा सिंह और उसका लड़का सतनाम सिंह एतराज करते थे। उनका कहना था कि गली तंग है और रेहड़ी खड़ी करने से आने-जाने में दिक्कत होती है। इस बात को लेकर अकसर दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा रहता था। 
विज्ञापन


इसी बीच वीरवार देर शाम बाप-बेटे की घर के पास गली में भरपूर सिंह के साथ उसकी लड़ाई हो गई। भरपूर सिंह की मां ने उसे पिता-बेटे के चंगुल से छुडाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो सकी। इस दौरान दोनों बाप-बेटे ने भरपूर सिंह की डंडों से काफी पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपी बाप-बेटा अस्पताल में दाखिल हो गए।पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मरने वाले युवक की मां के बयान पर आरोपी पिता-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed