{"_id":"58e8b2804f1c1bac2b5b42b0","slug":"gangster-murder-of-person-entered-into-the-house-shot-dead-lodged-four-nominated-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों ने घर में घुसकर व्यक्ति को गोलियों से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टरों ने घर में घुसकर व्यक्ति को गोलियों से उड़ाया
Updated Sat, 08 Apr 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
देशराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नूरपुरबेदी के गांव ब्राह्मण माजरा में चार गैंगस्टरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान देशराज (48) के रूप में हुई। मृतक के बेटे जसविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ढाहां, जस्सी काहलवां, रिंदा वा हरजिदंर सिंह उर्फ आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के बेटे जसविंदर सिंह उसका परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तड़के तीन बजे के करीब गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ढाहां,जस्सी काहलवां, रिंदा तथा हरजिदंर सिंह उर्फ आकाश उसके घर में हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उसकी मां घर के बरामदे में सो रही थीं।
हमलावर रिंदा ने मां पर पिस्तौल तान कर उसके पिता देशराज के बारे में पूछा। हमलावर हरजिंदर सिंह ने उस पर पिस्तौल तान ली। इसके बाद सारा परिवार जाग गया। जसविंदर ने बताया कि इतने में दूसरे दरवाजे से दाखिल हए हमलावर दिलप्रीत ने उसके पिता देशराज की छाती पर दो गोलियां दाग कर उनका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
जसविंदर ने बताया कि इसके बाद हमलावर हरजिंदर व रिंदा ने भी अपने पिस्तौल से दो-दो फायर किए। इसके बाद चारो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। घर के बाहर जस्सी काहलवां आई 20 गाडी लेकर खड़ा था, जिसमें यह चारों फरार हए।
मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि एक साल पहले देशराज श्री आनंदपुर साहिब अदालत में पेशी भुगतने के लिए गया था। वहां उसका दिलप्रीत सिंह व जस्सी काहलवां से झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते देशराज का कत्ल किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी बाबूलाल मीना, एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले, एसपी मनजीत सिंह, डीएसपी रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाके लगाए। इसके बाद भी कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।