फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five Person killed in Accident at Patiala

हादसा: पटियाला में स्कार्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर में पीयू के दो छात्रों, एक बच्चे समेत पांच की मौत, 11 घायल

Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन की हालत गंभीर है। ट्राली सवार करनाल में दरगाह से माथा टेक कर लौट रहे थे। वहीं कार सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Five Person killed in Accident at Patiala
पटियाला में हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के थाना सन्नौर के अधीन पड़ते गांव जगतपुरा में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मरने वालों में पंजाबी यूनिवर्सिटी के एमटेक के दो स्टूडेंट्स के अलावा 9 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक को पीजीआई चंडीगढ़ और दो को सेक्टर 32 के अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया 
विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना सन्नौर के एएसआई लखविंदर सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग ईंट रोडी तोड़ने का काम करते हैं और मजदूरी करके अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। यह सभी करनाल में दरगाह में माथा टेक कर ट्रैक्टर-ट्राली से वापस पटियाला लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कस्बा देवीगढ़ के नजदीक गांव जगतपुरा में गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली पलट गई और ट्राली में सवार 50 लोगों में से 20 लोग इसके नीचे दब गए। इन सभी लोगों को राहगीरों की मदद से निकाला गया। लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें 9 साल का रोहित, सोनू (34) और निक्का (24) शामिल हैं, जबकि हादसे में स्कार्पियो सवार पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के एमटेक के दो स्टूडेंट्स कर्मजीत सिंह निवासी गांव बघौर समराला और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सराज मुक्तसर की भी मौत हो गई। कार सवार किसी विवाह समागम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। ट्राली सवार 10 लोगों के अलावा एक कार सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिन्हें तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक तक पुलिस ने स्कार्पियो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed