फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fed up with husband wife along with her daughter committed suicide by jumping under train in Patiala

पति-पत्नी और वो: आठ माह की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई महिला, दोनों की मौत, पटियाला की घटना

Fri, 11 Jul 2025 09:13 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Jul 2025 09:13 AM IST
सार

पटियाला में महिला ने अपनी आठ माह की मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत की वजह महिला की पति है। 

विज्ञापन
Fed up with husband wife along with her daughter committed suicide by jumping under train in Patiala
मृतका गुरप्रीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला ने आठ महीने की मासूम के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। महिला और मासूम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा वह हैरान परेशान हो गया। आखिर महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया हर कोई इस बात को जानना चाहता था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि 25 साल की विवाहिता ने अपनी आठ महीने की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर के तौर पर हुई है। परिवार का आरोप है कि गुरप्रीत कौर के पति धरमिंदर सिंह के किसी और लड़की से अवैध संबंध थे। इसके चलते दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था। धरमिंदर सिंह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर से तलाक मांग रहा था। तालाक न देने पर वह उससे मारपीट करता था। पटियाला गर्वंमेंट रेलवे पुलिस थाना के इंचार्ज जसविंदर सिंह के मुताबिक परिवार के बयान पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत कौर ने करीब पांच साल पहले धरमिंदर सिंह निवासी गांव धामोमाजरा के साथ लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों के एक चार साल का लड़का और आठ माह की बच्ची थी। विवाहिता के पिता कुलवंत सिंह का आरोप है कि उनके दामाद के साथ काम करने वाली एक लड़की के साथ दामाद के अवैध संबंध थे। इसका पता जब गुरप्रीत कौर को लगा, तो उसने विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता व बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतका के परिवार के बयान के आधार पर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed