फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DC Office Fatehgarh Sahib, DC office of the vein in the arm, harassment, Fatehgarh Sahib

सेल्स टैक्स अधिकारियों से परेशान युवक ने डीसी ऑफिस में हाथ की नस काटी

Tue, 02 Aug 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 02 Aug 2016 02:46 PM IST
 DC Office Fatehgarh Sahib, DC office of the vein in the arm,  harassment, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में डीसी आफिस में नस काटने के बाद अस्पताल में दाखिल खेम चंद। - फोटो : अमर उजाला
डीसी दफ्तर में एक व्यक्ति ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। आरोप है कि उसने यह कदम सेल टैक्स और कंधारी बीवरेज चंडीगढ़ के अधिकारियों से परेशान होकर उठाया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एडीसी उपकार सिंह ने उसका हाल जाना। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसकी पहचान खेम चंद निवासी जगत कालोनी गली नंबर 6 खन्ना जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। 


खेम चंद ने बताया कि कंधारी बीवरेज चंडीगढ़ जो कि कोका कोला और अन्य पेय पदार्थों का उत्पादन करती है और वह वर्ष 2004 से 29.02.2012 तक मैसर्ज कालडा कोल्ड ड्रिक भड़ी (फतेहगढ़ साहिब) के नाम पर कोल्डड्रिंक सेल का काम करता था। 2012 के बाद उसने कंधारी बीवरेज से कोई व्यापारिक आदान प्रदान नहीं किया लेकिन उसे दिसंबर 2014 और जनवरी 2015 में सेल टैक्स विभाग फतेहगढ़ साहिब की ओर से एक नोटिस थमा दिया गया। एक पेंडिंग बिल जिसका अमाउंट 2 लाख 87 हजार (4 मार्च 2012) भेजा गया। इसका टैक्स 35000 हजार रुपये बनता था और उसे जुर्माने समेत सात लाख रुपये भरने के लिए कहा गया। 


एक हलफिया ब्यान में उसने बताया कि उसने सेल टैक्स अधिकारी को अपनी फर्म के साथ काम बंद करने की बैंक स्टेटमेंट भी दे दी थी। आरटीआई की ओर से विभाग से मिले खरीद के आठ बिल भी दे दिए किंतु बिलों की संख्या ज्यादा थी। उसने अपनी फर्म का वैट नंबर बंद करवाने के लिए कहा तो सैल टैक्स विभाग ने पहले जुर्माने अदा करने को कहा। इससे वह परेशान रहने लगा और सोमवार को भी वह सेल टैक्स दफ्तर गया था जहां सेल टैक्स विभाग ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। बाहर आकर उसने अपने हाथ की नस काट ली। मामले की जांच एएसआई बलजिंदर सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed