फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   brutal murder, drugs, son, arrest

नशे करने से रोका तो मां का कत्ल कर दिया

Tue, 12 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Tue, 12 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
brutal murder, drugs, son, arrest
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
 नशे करने से रोकने पर गुस्से में आए बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। थाना पसियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी पसियाना थाने की एएसआई कौर सिंह ने बताया कि गांव ददहेड़ा में बाजीगर बस्ती के रहने वाले जीत सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका 23 साल का लड़का जसबीर सिंह नशों की बुरी लत का शिकार है। उसकी मां प्रकाश कौर (45) उसे नशा करने से रोकती थी। इसी बात को लेकर रात को उन दोनों में आपस में झगड़ा हो गया। बाद में गुस्से में जसबीर सिंह सो गया।
विज्ञापन


सुबह उसने अपनी मां के सिर में पहले हथौड़ा मारा और फिर गला काट दिया। खून से लथपथ प्रकाश कौर की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराके वारिसों के हवाले कर दिया है। आरोपी लड़के के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी डाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed