{"_id":"3d90959bf3372f889b5d8d4ad308893a","slug":"asi-and-the-constable-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई और हवलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई और हवलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ में तैनात सहायक सब इंसपेक्टर (एएसआई) और हवलदार को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों खिलाफ थाना कोट ईसेखां में भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी एएसआई खिलाफ 6 माह पहले भी थाना कोट ईसेखां में एक मेडिकल स्टोर मालिक को धमका कर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
एसपी (आई) राजेश्वर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह और हवलदार गुलाब सिंह ने सारज सिंह गांव नसीरपुर जानियां के घर नशीले पदार्थों की तस्करी के शक में तलाशी ली थी। उसके घर में से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
सारज सिंह की तरफ से पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई और हवलदार ने उसे अपनी ऑल्टो कार में बैठा लिया और उसे छोड़ने बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
आरोपी एएसआई और हवलदार ने उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने बाद छोड़ दिया और दूसरी किश्त 10 हजार रुपये 11 जून की शाम को घर से ले जाने के लिए सौदा कर लिया। एसपी (आई) सिद्धू ने बताया कि पीड़ित सारज सिंह ने सारे मामले की जानकारी एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा को दी।
एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी धर्मकोट गुरप्रीत सिंह गिल ने पीड़ित सारज सिंह के बयान दर्ज किए। उन्हाेंने बताया कि बीती देर शाम को एएसआई बलजिंदर सिंह और हवलदार गुलाब सिंह ने सारज सिंह को फोन कर रिश्वत की दूसरी किश्त की मांग की।
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस कर्मी पीड़ित के घर चले गए। इस दौरान डीएसपी धर्मकोट गुरप्रीत सिंह गिल ने पीड़ित के घर रिश्वत लेते दोनों पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और एएसआई के पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए। उन्हाेंने बताया कि आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार एएसआई बलजिंदर सिंह के खिलाफ बीते वर्ष 18 दिसंबर को थाना कोट ईसेखां में अरोड़ा मेडिकल स्टोर मालिक सुशील कुमार की शिकायत पर 35 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।