फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   गैंगस्टर धरा

गैंगस्टर धरा

Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर धरा
दोआबा में सरगर्म गैंगस्टर मनकीरत साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

पटियाला में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, पुलिस ने दबोचा
मई 2016 में होशियारपुर पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा को छुड़वाया था
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे दोआबा क्षेत्र में सरगर्म भगौड़े गैंगस्टर मनकीरत सिंह उर्फ मनी को पटियाला पुलिस ने उसके एक साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मनकीरत मई 2016 में होशियारपुर पुलिस पर हथियारों से हमला करके गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा को छुड़वाने की वारदात में भी शामिल था।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसपी (इंवेस्टीगेशन) हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में विशेष आपरेशन चलाया गया था। 24 फरवरी को टी प्वाइंट साधु बेला रोड अर्बन इस्टेट फेस-दो नजदीक मनकीरत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव सरींह पट्टी डफर की पट्टी थाना सदर नकोदर जिला जालंधर (देहाती) और दलजीत सिंह उर्फ डली निवासी गांव सादिकपुर थाना शाहकोट जिला जालंधर (देहाती) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर समेत सात कारतूस और एक पिस्तौल देसी कट्टा 9 एमएम समेत पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना अर्बन इस्टेट में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 18 मई 2016 को होशियारपुर पुलिस पार्टी पर गैंगस्टर मनी ने अपने साथियों के साथ हमला कर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा निवासी ढाहा जिला रोपड़ को छुड़वाया था। वारदात वाले दिन होशियारपुर की पुलिस पार्टी दिलप्रीत सिंह बाबा को होशियारपुर जेल से तारीख भुगताने के लिए रोपड़ लेकर गई थी। पेशी से वापसी पर आरोपियों ने प्रीत ढाबा रेलमाजरा मेन जीटी रोड रोपड़ के पास अवैध हथियारों के साथ पुलिस पार्टी पर हमला करके उसे छुड़वा लिया था। मामले संबंधी थाना काठगढ़ जिला एसबीएस नगर में केस दर्ज है। इस केस में गैंगस्टर मनकीरत सिंह उर्फ मनी मई-2016 से भगोड़ा चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर मनी पांच केसों में भगोड़ा, 11 में वांछित
एसएसपी ने बताया कि दोआबा क्षेत्र में सरगर्म गैंगस्टर मनकीरत सिंह मनी के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल, लड़ाई-झगड़े व पुलिस हिरासत से आरोपी को भगा ले जाने के कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें यह भगोड़ा था। मनकीरत सिंह थाना सिटी राजपुरा में दर्ज एक केस में वांटेड था। इसका नजदीकी साथी दलजीत सिंह डली भी इरादा-ए-कत्ल, लूटपाट, एनडीपीएस एक्ट के 11 मुकदमों में वांटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed