फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   स्कूली स्टूडेंट्स में झगड़ा, दो घायल

स्कूली स्टूडेंट्स में झगड़ा, दो घायल

Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्कूली स्टूडेंट्स में झगड़ा, दो घायल
रंजिशन स्कूली स्टूडेंट्स को घेर कर चाकुओं से हमला, दो घायल
विज्ञापन

सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला में 21 नंबर पुल के पास पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल पर जा रहे स्कूली स्टूडेंट्स को घेर कर चाकुओं के साथ हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दो स्टूडेंट्स घायल हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात नौजवानों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
स्थानीय स्कूल में 12वीं क्लास के स्टूडेंट हरमनजोत सिंह (17) निवासी फ्रेंड्स कालोनी ने बयान दिया है कि वह अपने दोस्त आलौकिक (18) निवासी रणजीत नगर और एक अन्य लड़के के सथ मोटरसाइकिल पर 21 नंबर फाटक के पास से मोटरसाइकिल पर गुजर रहा था। इसी बीच सात नौजवानों ने उनको घेरा और उस पर व उसके दोस्त आलौकिक को जान से मारने की नीयत से चाकुओं के साथ वार किया और मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। आलौकिक के पीठ में चाकू लगा है, जबकि हरमनजोत के जांघ के पास लगा है।
विज्ञापन

जमीनी झगड़े में युवक का मुंह कपड़े से बांध नहर में फेंकने की कोशिश, दो भाइयों समेत पांच नामजद
पटियाला। समाना में जमीनी झगड़े में एक युवक को घेर कर राड से हमला करने के बाद उसके मुंह को कपड़े से बांध कर नहर में फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है। सदर समाना पुलिस ने दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह निवासी गांव पहाड़पुर थाना सदर समाना ने बयान दिया है कि उसका गांव के जगदीप सिंह, उसके भाई मखन सिंह, गुरध्यान सिंह, गोबिंद सिंह, भगवान सिंह के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। वह अपनी कार में सवार होकर गांव चौहठ के पास सुए की पुली के नजदीक से जा रहा था। इसी बीच उसे घेरकर आरोपियों ने मारपीट की। उसकी कार की तोड़ फोड की। फिर उसे जान से मारने की नीयत से राड के साथ वार किया और मुंह पर कपड़ा बांध कर नहर में फेंकने लगे। लेकिन इसी बीच गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस कारण आरोपी वहां से फरार हो गए। फिलहाल धर्म सिंह अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed