फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   चालान काटने पर पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाडी

चालान काटने पर पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाडी

Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
चालान काटने पर पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाडी
चालान काटा तो पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने धक्का-मुक्की भी की
तीन भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मोटरसाइकिल सवार युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस न दिखाने पर जब पुलिस मुलाजिम ने चालान काटा तो आरोपियों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने पुलिस मुलाजिम के साथ धक्का-मुक्की की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों, उनकी मां समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

थाना कोतवाली पटियाला के एएसआई मनजीक सिंह निवासी कैरियर एनक्लेव ने बताया कि उन्होंने कांस्टेबल गुरजंट सिंह, विनोद कुमार, सुखजीत सिंह रमनदीप सिंह के साथ अनारदाना चौक पर नाका लगाया हुआ था। इसी बीच धर्मपुरा साइड से मोटरसाइकिल पर तीन युवक साहिल निवासी संजय कालोनी, उसका दोस्त सोनू और सोनू का एक रिश्तेदार निवासी गंगा विहार कालोनी आए। कांस्टेबल रमनदीप सिंह ने उन्हें रोककर कागजात चेक कराने के लिए कहा। ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने की बजाय आरोपियों ने पुलिस के साथ बहस करनी शुरू कर दी। इसपर पुलिस पार्टी ने चालान काट दिया और साहिल को इस पर हस्ताक्षर करने को कहा। इससे गुस्से में आया साहिल धमकियां देने लगा और फोन करके अपने भाइयों अक्षय व अभिषेक, मां रोजी और चार अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने कांस्टेबल रमनदीप सिंह के साथ धक्का-मुक्की की और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी छुड़ाने आए कांस्टेबल गुरजंट सिंह के भी गले पड़ गए और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed