फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   चौहान कालोनी में चल रहे देह व्यपार से कालोनी वासी परेशान

चौहान कालोनी में चल रहे देह व्यपार से कालोनी वासी परेशान

Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
चौहान कालोनी में चल रहे देह व्यपार से कालोनी वासी परेशान
कालोनी के लोगों ने लगाए देह व्यापार के आरोप
विज्ञापन

हसीलदार को शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। चौहान कालोनी के लोगों ने देह व्यापार के आरोप लगाते हुए प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कालोनी के बाशिंदों ने मुख्यमंत्री पंजाब, एसडीएम राजपुरा, एसएसपी पटियाला, डीएसपी के नाम तहसीलदार को शिकायत पत्र देकर उन्हें कालोनी में चल रहे देह व्यपार को बंद करने की अपील की, ताकि वह अमन-अमान के साथ रह सकें। चौहान कालोनी निवासी कल्याण सिंह, हरीश शर्मा, राजकुमार, अशोक कुमार, भवनेश कुमार, सोमनाथ, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, बलजिन्द्र सिंह, जंग सिंह, बलजीत सिंह, उमा शंकर, राज रानी, सिमरन कौर, भजन कौर, कंवरपाल आदि ने बताया कि चौहान कालोनी में 250 से 300 परिवार रहते हैं। यहां कुछ जगहों पर देह व्यापार जैसे गलत काम चल रहा है। कालोनी में रहने वाली एक महिला भी गलत लोगों से मिली है। जिस बारे उन्होंने पुलिस को भी शिकायत कर रखी है। कालोनी में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। जिसके चलते कालोनी वासी बेहद परेशान हैं उन्होंने कहा कि उनके बच्चे कालोनी में चल रहे देह व्यापार के कारण स्कूल नहीं जा पाते और उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर वह इन लोगों से बात करते हैं तो वह जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर देते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कालोनी में लोकल पुलिस के बजाय अन्य शहर की पुलिस को कालोनी में रेड करने के लिए भेजा जाए। ताकि ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हो सके और कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने से बच सकें।

आरोपियों पर कार्रवाई की बात करेंगे तहसीलदार
तहसीलदार हरसिमरन सिंह ने कहा कि कालोनी वासियों ने एसडीएम राजपुरा के नाम पर उन्हें शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री, एसएसपी पटियाला व डीएसपी को फरियाद पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कालोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे को बंद कराने के लिए वह इन विभागों के पास पत्र भिजवाने के साथ पुलिस प्रशासन को भी इलाके में चल रहे धंधे को बंद कराने व आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed