{"_id":"5d2616768ebc3e6ce70a8c91","slug":"1562777178360-patiala-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने 60 ग्राम हीरोएन समेत तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने 60 ग्राम हीरोएन समेत तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पटियाला। स्पेशल टास्क फोर्स ने एक व्यक्ति को 60 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
डीएसपी (एसटीएफ) पटियाला रेंज हरविंदर सिंह चीमा ने बताया कि 9 जुलाई को इंचार्ज एसटीएफ पटियाला थानेदार शशि कपूर की ओर से पुलिस पार्टी के साथ बहादुरगढ़ टी प्वाइंट के पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुलविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव दौन कलां जो हेरोइन बेचने का काम करता है। वह बस में चंडीगढ़ से हेरोइन लेने गया हुआ है जो पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला बस अड्डे पर उतरेगा।
डीएसपी ने बताया कि एसटीएफ की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने बस अड्डे के पास नाकाबंदी की गई। इसी बीच एक युवक बस की पिछली साइड उतरकर पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर कर पीछे मुड़कर भागने लगा। उसने लोअर की दाईं जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा नीचे फेंक दिया। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर तुरंत हरकत में आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके द्वारा फेंके लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना एसटीएफ फेज चार एसएएस नगर मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।