फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पटियाला में छठी क्लास की छात्रा ने निगली जहरीली चीज, हालत गंभीर

पटियाला में छठी क्लास की छात्रा ने निगली जहरीली चीज, हालत गंभीर

Tue, 19 Mar 2019 10:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में छठी क्लास की छात्रा ने निगली जहरीली चीज, हालत गंभीर
पेपर नहीं दे पाई तो छात्रा ने निगला जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन

फीस बकाया होने के कारण स्कूल ने अंदर आने से रोका
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा ने मंगलवार को जहर निगल लिया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक अन्य प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक छात्रा ने स्कूल की कुछ फीस नहीं भरी थी। मंगलवार को जब वह पेपर देने गई तो स्कूल मैनेजमेंट की ओर से उसका पेपर नहीं लिया गया। कहा गया कि वह पहले बकाया फीस अदा करे तभी उसका पेपर लिया जाएगा। घर वापस आकर परेशान छात्रा ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। संबंधित दो नंबर डिवीजन चौकी पुलिस के मुताबिक अभी उन्हें इस संबंधी कोई सूचना नहीं पहुंची है। जैसे ही सूचना मिलेगी मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed