{"_id":"5bf43eedbdec226991726d50","slug":"11542733549-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध लड़की
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में बुरका पहनकर पहुंची लड़की, बना रही थी वीडियो
पुलिस ने लड़की को थाने ले जाकर की पूछताछ, बाद में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिला अदालत की बिल्डिंग में मंगलवार को बुरका डाले खड़ी एक लड़की को पुलिस पकड़ कर थाना लाहौरी गेट ले गई। हालांकि पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक पटियाला निवासी लड़की अपने किसी केस के संबंध में जिला कोर्ट आई थी। इस लड़की ने बुरका पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। किसी ने शक होने पर पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया। तुरंत एक महिला मुलाजिम समेत थाना लाहौरी गेट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लड़की को थाने ले जाया गया, जहां उससे गहनता के साथ पूछताछ की गई। थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज जानपाल सिंह ने बताया कि इस लड़की को शक होने पर थाने लाया गया था। बताया कि लड़की खत्री परिवार से संबंध रखती है। उसने शौक में बुरका पहना हुआ था। लड़की के माता-पिता के आने के बाद उसे छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि रविवार को अमृतसर में निरंकारी भवन में हमले के बाद से पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। जिसके बाद से पुलिस काफी सतर्क है।