फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   मर्डर केस हल

मर्डर केस हल

Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मर्डर केस हल
दस साल पुराने हत्या केस में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में शिअद इंटरनेशनल महासचिव दरबारा सिंह सिउना का घर के बाहर ही गोली मार कर दिया गया था कत्ल
आरोपियों ने पूछताछ में कत्ल में एक अन्य शातिर गैंगस्टर के शामिल होने की बात कबूली
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। 10 साल पहले पंजाबी कालमनिस्ट एवं शिरोमणि अकाली दल इंटरनेशनल के महासचिव रहे दरबारा सिंह सिउना के ब्लाइंड मर्डर केस में पंजाब पुलिस के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ओसीसीयू के मुताबिक दरबारा सिंह का कत्ल पारिवारिक विवाद के कारण हुआ था, जिसका मुख्य कारण प्रापर्टी है। गिरफ्तार आरोपियों ने इस कत्ल केस में एक अन्य शातिर गैंगस्टर की संलिप्तता होने की बात भी पूछताछ दौरान कबूली है जो फिलहाल फरार है।

एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बरताया कि 12 सितंबर 2008 को पंजाबी कालमनिस्ट एवं शिअद इंटरनेशनल के तत्कालीन महासचिव दरबारा सिंह सिउना निवासी 21 नंबर फाटक रोड पटियाला का कत्ल उन्हीं के घर के बाहर गोली मार कर दिया गया था। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पटियाला में मर्डर का केस दर्ज किया गया था। 10 साल के दौरान इस कत्ल केस में पंजाब पुलिस के विभिन्न यूनिटों की ओर से जांच की गई, लेकिन अब तक यह केस अनसुलझा ही रहा। पहले पुलिस जांच इस एंगल से आगे बढ़ा रही थी कि सिऊना ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में एक विवादित कॉलम अखबार में छापा था। हालांकि बाद में वह श्री अकाल तख्त साहिब पर माफी मांगने भी गए थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस को लगा कि शायद इसी वजह से सिउना की हत्या कर दी गई लेकिन ओसीसीयू की जांच में सामने आया कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। इस आधार पर कत्ल केस में दलजीत सिंह निवासी पटियाला और पुष्पिंदर सिंह ताऊ पुत्र महल सिंह निवासी गांव निमनाबाद जिला जींद हरियाणा हाल निवासी खन्नौरी जिला संगरूर को गिरफ्तार कर लिया। जब इनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो इन दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। साथ ही आरोपियों ने इस केस में अमनप्रीत सिंह उर्फ जीती जालंधरिया निवासी नजदीक प्रिंस प्लाजा मिथुपुर रोड जालंधर के शामिल होने की बात कबूली है, जो एक शातिर गैंगस्टर है। पुलिस के मुताबिक इस कत्ल केस में शामिल आरोपियों का क्रिमिनल रिकार्ड रहा है, उनके खिलाफ कत्ल, कत्ल के प्रयास के केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक केस के बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed