फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   convocation, mata gujri college, students, fatehgarh sahib

माता गुजरी कॉलेज में दीक्षांत समारोह

Sat, 09 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 09 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
convocation, mata gujri college, students, fatehgarh sahib
फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कालेज में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करते राजस्थान हाईकोर्ट के जज कंवलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माता गुजरी कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस कंवलजीत सिंह आहलुवालिया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। इस मौके पर कॉलेज के 2012-13 सेशन के पास आउट 435 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को डिग्री और 21 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इससे पहले डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर सिंह सिद्धू ने समारोह में शामिल विद्यार्थियों और विभिन्न कॉलेजों से आए अध्यापकों का स्वागत किया। कॉलेज विद्यार्थियों के शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक तौर पर किए गए बेहतर प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। 

अपने भाषण में जस्टिस कंवलजीत सिंह आहलुवालिया ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रिंसिपल और समूह स्टाफ को बधाई दी। डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया ने कहा कि माता गुजरी कॉलेज ने शिक्षा के हर क्षेत्र में उच्च स्तरीय दर्जा हासिल किया है, वहीं रचनात्मक शैक्षणिक माहौल पैदा किया है। 
विज्ञापन


समारोह में एमबीए के 38, एमसीए 15, एमकॉम 23, एमए अंग्रेजी 9, एमए इकोनोमिक्स 12, एमए हिस्ट्री, एमए पंजाबी 23, एमए पत्रकारिता और जनसंचार 4, एमएससी मैथ 15, एमएससी रसायन शास्त्र 12, एमएससी फिजिक्स 10, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 12, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी 3, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी 4, एमएससी आईटी 15, पीजीडीसीए 6, बीबीए 19, बीसीए 30, बीएएफए 14, बीसीपी 29, बीकॉम 25, बीएससी मेडिकल 5, बीएससी नान मेडिकल 31, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी 12, बीएससी कंप्यूटर मेटेंनेंस के 3 और बीए के 51 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गईं। इस मौके पर शिअद जिलाध्यक्ष और कालेज सचिव रणजीत सिंह लिबड़ा ने सभी पासआउट विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed